उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन सीओ के तबादले; तत्काल प्रभाव से नई तैनाती

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड पुलिस विभाग में तीन पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से महानिदेशक पुलिस के निर्देश पर जारी आदेश में तीनों अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नवीन पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पैरोल पर छूट कर आए भाई की भाई ने कर दी थी हत्या, अब मिली आजीवन कारावास की सजा, जाने पूरा मामला?

 

 

पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक राकेश बिष्ट, जो वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल में तैनात थे, का स्थानांतरण एसटीएफ, कुमाऊं परिक्षेत्र में किया गया है। उनका तबादला अनुकम्पा के आधार पर किया गया है।

 

 

इसी तरह मनीष शर्मा, जो वर्तमान में जनपद बागेश्वर में तैनात थे, को सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी भेजा गया है। उनका स्थानांतरण भी अनुकम्पा के आधार पर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिलाधिकारी के निर्देश पर सुशीला तिवारी अस्पताल में पर्ची काउंटर का निरीक्षण, अब फटाफट से बनेगी पर्ची, नही होगी लोगो को अब परेशानी

 

 

वहीं स्वप्निल मुयाल, जो वर्तमान में जनपद देहरादून में तैनात थे, को सतर्कता मुख्यालय, देहरादून में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनका स्थानांतरण जनहित के आधार पर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी का झांसा देकर डंकी रूट से म्यांमार ले गए दो युवक, साइबर ठगी और बंधक बनाने का मामला दर्ज

 

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तीनों पुलिस उपाधीक्षकों को अपनी नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां प्रभावी हो गई हैं।