उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोटाहल्दू निवासी व्यक्ति की ट्रैन की चपेट में आकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़– बीती रात टहलने निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, यहां रेलगाड़ी की चपेट में आकर बरेली रोड निवासी इस व्यक्ति की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

 

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन राम आगरी उर्फ बब्लू उम्र 53 वर्ष पुत्र मोहन राम आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - गौला नदी खतरे के निशान के करीब, 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही — पानी बढ़ने की संभावना

 

मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। वही मौके पर पहुंची लालकुआं पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने भारी बारिश के चलते कल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्टी का आदेश किया जारी।

 

बताया जा रहा है कि मृतक कोल्ड ड्रिंक का वाहन चलाता था, उसकी छह बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी का विवाह हो चुका है, उक्त घटना देर रात्रि की होनी प्रतीत होती है संभव है रात को आवागमन करने वाली किसी रेलगाड़ी की चपेट में वह आ गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - खनन विभाग में ऑफलाइन रवन्ना दिए जाने के निर्देश हुए जारी, ऑनलाईन ई-रवन्नो में आई है तकनीकी दिक्कत