उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ SBI शाखा प्रबंधक की संदिग्ध मौत, किचन में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

पौड़ी न्यूज़- धुमाकोट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के प्रबंधक गणेश सिंह नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। उनका शव कमरे की किचन में रस्सी के सहारे सरिये से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, गणेश सिंह नेगी से बुधवार से ही उनके परिजन फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। लगातार संपर्क नहीं होने पर गुरुवार सुबह उनके पिता ने बैंक के एक कर्मचारी को फोन किया और गणेश के कमरे में जाकर उनसे बात कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाबा के दर्शन को निकले थे तीर्थयात्री, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे पड़े थे शव, दर्दनाक तस्वीरें

 

 

इसके बाद बैंक कर्मचारी गणेश के कमरे पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कर्मचारी ने अंदर जाकर देखा तो किचन में गणेश का शव रस्सी के सहारे सरिये से लटका हुआ था। यह देखकर उसने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के निजी स्कूलों में RTE प्रवेश की होगी भौतिक जांच, डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है कि गणेश सिंह नेगी ने कुछ समय पहले ही धुमाकोट SBI शाखा में शाखा प्रबंधक का पद संभाला था। इससे पहले वह मेरठ में तैनात थे और तबादले के बाद धुमाकोट आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सवारियों से भरी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में लटकी, मौके में मची चीख-पुकार।

 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।