उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर में युवा कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, कार घेरकर ईंट-पत्थरों से किया ताबड़तोड़ हमला

रामनगर न्यूज़- गुरुवार तड़के रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बालाजी मंदिर के पास हमलावरों ने उनकी कार को घेरकर ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में गोपू के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें काशीपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

 

घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह अधिकारी अपनी वॉक्सवैगन वेंटो कार (UK06 AW 7879) से बालाजी मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और उस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से कार के शीशे टूट गए और गोपू घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने दुर्गम इलाके से किया रेस्क्यू

 

 

घटना के बाद मौके पर वाहन के अंदर और बाहर खून के निशान मिले। इसके अलावा खून से सने पत्थर और ईंटें भी बरामद हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल गोपू को पहले रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया।

 

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बहु ने किरायेदार के साथ मिलकर घर के आंगन में सो रही सास की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले लखनपुर चुंगी के पास गोपू की कुछ युवकों से बहस हुई थी। इसके बाद बालाजी मंदिर के पास उन पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

 

फायरिंग के दावे की भी जांच

घटना के दौरान फायरिंग किए जाने का दावा भी कुछ लोगों की ओर से किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी–स्कॉर्पियो टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, मोबाइल लेने लौटते समय गई जान

 

 

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

गोपाल सिंह अधिकारी पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमले में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।