उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- नोएडा से आए पर्यटकों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, दो की मौके पर मौत, कई घायल, देखे सूची

नैनीताल न्यूज़- नोएडा से नैनीताल घूमने आए एचसीएल कंपनी में कार्यरत कर्मियों का टेंपो ट्रेवलर कालाढूंगी स्थित प्रिया बैंड में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को काटकर किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे। वही पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से कालाढूंगी सीएचसी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट, बोले- समिति के अध्यक्ष- चार खंडों में उपलब्ध....इस वेबसाइट पर जाकर देखें

शनिवार को नोएडा (यूपी) के सेक्टर 126 स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत 21 लोगों का एक दल नैनीताल घूमने आया था। दल में 14 लड़के व 7 युवतियां शामिल थी। रविवार को नैनीताल से लौटते समय शाम करीब 5:30 बजे उनका टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी से करीब 6 किलोमीटर पहले प्रिया बैंड के पास आयंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वही गनीमत रही कि वाहन डिवाइडर पर टकराकर रुक गया। जिससे वहां खाई में गिरने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 04 साल की मासूम बच्ची की हत्या, सुरंग में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

वहीं वाहन चालक उमेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद ने बताया कि ब्रेक फेल होने से वाहन सड़क पर पलट गया। वही इस हादसे में सयोनी उम्र 28 वर्ष और जया सखियां उम्र 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शव वाहन के अंदर बुरी तरह कुचल गए थे। वही पुलिस ने किसी तरह वाहन को काटकर दोनों मृतक युवतियों के शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटे ने ही मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला

वही इस हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए।

वहीं एसओ नंदन रावत ने बताया कि सभी घायलों को 108 की मदद सीएचसी कालाढूंगी भेजा गया है और वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।