उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

भीमताल न्यूज़- विकास भवन भीमताल के पास मंगलवार की सुबह छह बजे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने युवक का शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद

शव की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त वीरेंद्र उम्र 21 वर्ष पुत्र पप्पू निवासी रहपुरा घनश्याम बरेली के रूप में हुई है। शव के पास से एक बाइक भी मिली है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही मृतक के परिजनों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन समेत आधा दर्जन विभागों द्वारा लालकुआं मार्केट में की गयी औचक छापेमारी में दो प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी डेट का माल मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई, सीसीटीवी ना होने पर एक मेडिकल स्टोर को दिया नोटिस, अचानक हुई छापेमारी से घबराकर दुकानदारों ने प्रतिष्ठान किए बंद