उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- अब रामनगर में टेंपो में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर वाहन में सवार लोगों ने आरोपी को पीटा

रामनगर में टैंपों के अंदर एक युवक ने युवती से अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो टैंपों में मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी को किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी विवाद खत्म: 12 मांगें मानी गईं, श्रमिकों ने तोड़ा अनशन; उपद्रवियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम कानिया निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि मंगलवार की देर शाम वह अपने गांव से ग्राम सांवल्दे टैंपो में सवार होकर जा रही थी। आरोप है कि टैंपो में सवार आसिफ निवासी मौहल्ला इस्लामनगर नूरपुर चांदपुर बिजनौर हाल निवासी ग्राम सांवल्दे ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहा था भाई, रास्ते में मौत; खुशियां मातम में बदलीं

 

कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ 75/79 बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर) इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर UKSSSC ने की इन तीन परीक्षाओं की तिथि घोषित, देखे लिस्ट…