उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहा था भाई, रास्ते में मौत; खुशियां मातम में बदलीं

काशीपुर न्यूज़-। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन से राखी बंधवाने जा रहे एक 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। काशीपुर में हुए इस हादसे के बाद परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक अपनी बहन को लेने के लिए बाइक से जसपुर जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी बाइक नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से टकरा गई।

 

 

बहन के घर जा रहा था युवक

मृतक की पहचान काशीपुर के मानपुर निवासी 22 वर्षीय आकाश पाल पुत्र स्व. हरिओम के रूप में हुई है। आकाश कुंडेश्वरी क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रेशर पर काम करता था। बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन आकाश अपनी बुलेट बाइक UK18 J 3617 से जसपुर में रहने वाली अपनी बहन को लेने के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी विशिष्ट पहचान संख्या — धामी कैबिनेट ने दी ‘देवभूमि परिवार योजना’ को मंजूरी

 

 

कूड़ा गाड़ी से हुई जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि रास्ते में आकाश की बाइक की नगर निगम की कूड़ा गाड़ी UK07 CD 7220 से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड परिवहन निगम ने ओला, उबर, रैपिडो व बला-बला को जारी किया नोटिस, कहा- 'यात्रियों को सफर नहीं करने दिया जाएगा', जाने वजह

 

 

बहन करती रही भाई का इंतजार, पहुंची मौत की खबर

उधर, जिस बहन को रक्षाबंधन पर अपने भाई के आने और उसकी कलाई पर राखी बांधने का इंतजार था, उसे भाई के पहुंचने के बजाय उसकी मौत की खबर मिली। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

 

 

परिजन आकाश को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

 

 

एक ओर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही थी, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे ने उससे उसका भाई हमेशा के लिए छीन लिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।