उत्तराखण्डकुमाऊं,

विवाह समारोह में शामिल होकर लालकुआं आ रहे हैं बिन्दुखत्ता निवासी नर्सिंग के छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं को बाइक द्वारा लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों का वाहन डंपर की चपेट में आ गया, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां उधम सिंह नगर में किच्छा के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बेनी नदी में जा गिरे। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस युवक की मौत हुई है, वह लालकुआं निवासी नर्सिंग का छात्र था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मसूरी घूमने गए पर्यटकों को चायवाले ने बर्तन में थूक कर पिलाई चाय, वीडियो में रिकॉर्ड हुई घिनौनी हरकत, दो युवकों के खिलाप मुकदमा दर्ज

 

मिली जानकारी के मुताबिक अनुराग मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा और अमन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता लालकुआं बाइक से सितारगंज में विवाह समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई, जबकि दोनों युवक बेनी नदी में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- साहित्यिक लेखन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर जीजीआईसी दौलिया की छात्राएं प्रथम व द्वितीय स्थान,14 सितंबर को सीएम धामी करेंगे पुरस्कृत

 

वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुराग मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब इस जिले में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, 28 जनवरी को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद