उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- राजधानी की सड़कों पर बाइक से निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी, अपनी नजर से जाना क्या बदल रहा है शहर

जनमानस की समस्या देखने सड़क पर दुपहिया वाहन से निकले डीएम,

महिला सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत शहर जल्द दिखेंगे पिंक बूथ एवं पिंक टायलेट, डीएम ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

 

शहर में सुगम व्यवस्था बनाने हेतु डीएम एवं एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण।

 

आईएसबीटी पर सड़क चौड़ीकरण एवं पार्किंग तथा ड्रेनेज के लिए डीएम ने एनएच से मांगा प्लान।

 

रिस्पना, आईएसबीटी, प्रिंस चौक का ड्रेनेज प्लान तैयार करने को दिया निर्देशित।

 

नई ट्रैफिक लाईट हेतु यातयात पुलिस से मांगा प्रस्ताव

 

देहरादून न्यूज़- जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ आज शहर में जन सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से दुपहिया वाहन से शहर का संयुक्त रूप से द्धितीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां एसबीआई बैंक मैनेजर पर बैंक के ही गार्ड ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पुलिस ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार।

 

राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए एमकेपी चौक, आराघर रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी,लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज, आदि समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  SBI, PNB, ICICI और PNB ग्राहकों को अब इतना रखना होगा मिनिमम बैलेंस, जानिये मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के नियम

 

जिलाधिकारी ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक एवं लालपुल पर पिंक बूथ तथा लालपुल के समीप पुलिस बूथ पर पिंक टायलेट के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ जिन स्थानों पर यातायात लाईट मरम्मत होनी है तथा जिन चौराहों पर लाईट लगाने की आवश्यकता है के प्रस्ताव पुलिस विभाग से मांगे।

 

जिलाधिकारी ने रिस्पना पुल, आईएसबीटी एवं प्रिंस चौक पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर एनएच, लोनिवि एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आख्या सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और 143 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

जिलाधिकारी ने आईएसबीटी चौक पर सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही जलभराव से निपटने हेतु प्लान के साथ एनएच एवं लोनिवि के अधिकारियों को प्लान तैयार करते हुए अगले मानसून से पहले व्यवस्थाए दूरस्थ करने के निर्देश दिए। साथ आईएसबीटी में जहां सड़क चौड़ीकरण करना है वहां पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसपी यातायात मुकेश कुमार, सहित लोनिव, एनएच आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।