उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी सहित कई मार्गों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही, 112 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज

हल्द्वानी न्यूज़- परिवहन विभाग ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 112 वाहनों के चालान किए गए और 6 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में तीन बसें, दो ऑटो और एक ई-रिक्शा शामिल हैं।

 

 

अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान ने किया, जिनके साथ परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य, श्रीमती अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार और गिरीश कांडपाल मौजूद रहे। टीम ने हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल और कारों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने DRM वीना सिन्हा से की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठाया

 

 

चेकिंग के दौरान कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, वाहनों की खराब यांत्रिक स्थिति, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और ओवरस्पीड जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जनपद में आपदा प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य, अब तक इतना बांटा गया मुआवजा।

 

 

संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन बसों को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस निलंबित कर दी गई। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री रिशु तिवारी के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की, अरविंद, चंदन ढैला और मोहम्मद दानिश भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक नदी में नहाते समय डूबा, नदी में 20 फीट गहराई से बरामद किया गया शव।