उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो का इंतजार कर रहे मजदूर को कार ने कुचला, मौत

हल्द्वानी न्यूज़– शहर के फतेहपुर लमाचौड़ क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे टेंपो का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय नानकचंद मूल रूप से बहेड़ी के निवासी थे और वर्तमान में कठघरिया के बजुनियालडू क्षेत्र में रह रहे थे। वह पिछले करीब 20 वर्षों से हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मोटाहल्दू निवासी लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, घर से नाराज होकर निकला था युवक, परिवार में मचा कोहराम

 

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर क्षेत्र में सड़क किनारे टेंपो का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नानकचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में युवक-युवती के बीच खूनी झगड़ा, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से किया हमला

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि नानकचंद के परिवार में दो बेटे हैं, जबकि उनकी पत्नी पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुकी है।

 

हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (गजब) फर्जी डाॅक्टरों की डिग्री बेचने वाले 10वीं पास दो भाइयों की कहानी, आप भी पढ़िये

 

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।