उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून -राज्य स्थापना दिवस के दिन रिलायंस ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की लूटपाट करने के दो आरोपियों की तस्वीर हुई सार्वजनिक, रखा 2 लाख का इनाम

देहरादून न्यूज़ – प्रदेश के राजधानी देहरादून में 9 नवंबर को राज्य दिवस के दिन कुछ बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की ज्वैलरी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और वहाँ से फरार हो गए। इसके बाद से ही लगातार खुद एसएसपी ने इन बदमाशों को पकड़ने का मोर्चा संभाला हुआ है। राजधानी देहरादून की पूरी पुलिस कई राज्यों में लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। वहीं बीते दिन पुलिस ने वैशाली में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इन आरोपियों को फंडिंग करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के इन तीन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

वही इस मामले को लेकर बड़ी अपडेट यह है कि देहरादून में रिलायंस ज्वैल्स मे हुई घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने चिन्हित किया और साथ ही दोनों आरोपियों पर 02 – 02 लाख का ईनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बडी खबर) रॉयल्टी कम होने के आदेश जारी, जाने कहां कितनी हुई रॉयल्टी

देहरादून में हुई रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई घटना में दून पुलिस द्वारा 2 आरोपियों प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर, थाना बिद्दूपुर जिला वैशाली बिहार और विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम पानापुर, दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार को चिन्हित किया गया है, दोनों ही वांछित एक ही गांव के है। प्रत्येक अभियुक्त पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्ताव में लगी मुहर

देहरादून में रिलायंस ज्वैल्स में हुई इस घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया चिन्हित, दोनों अभियुक्तों पर 02- 02 लाख का ईनाम किया घोषित।

वही प्रत्येक अभियुक्त पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया है ।