पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 12वीं में 93.8% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

लालकुआं न्यूज़– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में काठगोदाम स्थित निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियंका दुर्गापाल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रियंका, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती हैं। उनके पिता हेमवती नंदन दुर्गापाल कांग्रेस नेता हैं, जबकि माता रीता दुर्गापाल उच्च शिक्षा विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
प्रियंका ने अंग्रेजी में 94, भौतिक विज्ञान में 90, रसायन विज्ञान में 88, जीव विज्ञान में 97 तथा शारीरिक शिक्षा में 91 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अतिरिक्त विषय योगा में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल कर सभी विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त किया।
प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








