उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

वन अधिकार अधिनियम की जानकारी आम जनमानस को देने के लिए जन जागरूकता शिविर का आयोजन बिंदुखत्ता में 11 और गौलापार में 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा

लालकुआं न्यूज़- मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने वन अधिकार अधिनियम 2006 की जानकारी आम जनमानस को मुहैया कराने के लिए आगामी 11 अप्रैल को बिंदुखत्ता तथा 13 अप्रैल को बागजाला गौलापार में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया है, जिसके लिए तमाम विभागों के उच्चाधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिनंदन सम्मान समारोह में विद्यार्थी एवं शिक्षक हुए सम्मानित


मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी किए गए पत्र की प्रति तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुपालन में आगामी 11 अप्रैल को पुराना बिंदुखेड़ा बिंदुखत्ता में तथा 13 अप्रैल को प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला गौलापार में वन अधिकार अधिनियम 2006 के अनुपालन के विषय में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया है, उक्त शिविर में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के नाम से होगी घर की पहचान, पिथौरागढ़ में शुरू हुई अनोखी पहल “मेरी चेली म्यार घरै पछयांण