उत्तराखण्डकुमाऊं,

कुमाऊं में राहत: टैक्सी यूनियन ने हड़ताल का फैसला वापस लिया

हल्द्वानी न्यूज़– कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित टैक्सी हड़ताल फिलहाल टल गई है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.टी.एस. (ATS) की अनिवार्यता समाप्त करने के संबंध में सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में यूनियन को आधिकारिक पत्र भी प्राप्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव 13वाँ राउंड-भाजपा 2726 मतों से आगे

 

महासंघ ने बताया कि सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत 4 फरवरी 2026 से वाहनों का संचालन बंद करने का निर्णय स्थगित कर दिया गया है। यूनियन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे टैक्सी संचालकों के हित में बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रुड़की में साल के पहले दिन चोरों ने भगवान के घर डाला डाका, मौके पर पहुंची पुलिस

 

महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने सभी टैक्सी मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का संचालन नियमित रूप से जारी रखें, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा में वोट गिनती पूरी, नतीजे सील कर हाईकोर्ट में होंगे पेश