उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में तीन दिन बारिश का अलर्ट: 8 जिलों में आज यलो अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्के में न लें खांसी-जुकाम- एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, ऐसे रहें सतर्क, पढ़े पूरी खबर

 

 

वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खटीमा में दर्ज किया गया, जहां पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

 

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चुनाव ड्यूटी में लगी निजी स्कूलों की बसें, हल्द्वानी के समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कल रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

 

22 जून: इन पांच पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को पूरा दिन बांध सकेंगे बहने अपने भाई की कलाई पर राखी

 

23 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।