उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट: आज पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कल इन जिलों में बढ़ेगा खतरा

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार, 15 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, एक साल बाद फंदे से लटककर दी जान

 

 

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय छात्रा ईशानी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिला अंतरराष्ट्रीय 'नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड'

 

 

16 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अगस्त को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः यहाँ घरवालों से नाराज होकर निकली युवती बाहर, महिला ने झांसा देकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा, मां सहित बेटा व बेटी गिरफ्तार।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।