उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा के द्वाराहाट जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा न्यूज़- जिले के द्वाराहाट क्षेत्र स्थित भांसीकफलानी जंगल में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण में खुली तहसील की पोल, कानूनगो के घर से मिलीं सरकारी फाइलों का जखीरा

 

 

प्रारंभिक जांच में शव करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। लंबे समय तक जंगल में पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह सड़-गल चुका है, जिससे महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  112 पर कॉल करना युवक को पड़ा महंगा

 

 

पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर भी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) 6 साल से कम आयु के बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश की रियायत देने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी