उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड का एक और लाल देश के खातिर बलिदान, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • टिहरी- उत्तराखंड का एक और लाल शहीद,असम के मणिपुर में एक अभियान में शहीद हुआ सेना का जवान।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर ऋषिकेश पहुंचा,12 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में शहीद जवान को दी जाएगी अंतिम विदाई।

 

टिहरी के देवप्रयाग का रहने वाला शहीद जवान हजारी चौहान, सीएम धामी, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- कुमाऊं में एक ऐसी भी प्रथा, जहाँ देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोग बरसाते हैं पत्थर, जानिए इसका महत्व

 

उत्तराखंड– उत्तराखण्ड के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी आसाम राईफ़ल का एक जवान शहीद हो गया हैं।शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा आज सोमवार शाम उनके निवास ऋषिकेश पहुँच गया हैं।मंगलवार को दोपहर 12 बजें ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ परिवहन विभाग ने कार्यवाही करते हुए 144 वाहनों का किया चालान, 04 सीज

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे।जहाँ उनके शहीद होने की खबर उनके परिजनों तक पहुँची,आज सेना के विशेष वाहन के द्वारा तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित उनके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ पकड़ी गई इतने लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चोरी, लगा इतने लाख का जुर्माना, वसूली के लिए नोटिस जारी, पढ़े पूरी खबर...

 

शहीद का पार्थिव शरीर देर से पहुँचने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार को ही किया जाएगा। शहीद को अंतिम विदाई देने सीएम पुष्कर सिंह धामीं और कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की भी पहुँचने की संभावना हैं।