उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखण्ड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच इन 9 जिलों में कल स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उत्तराखण्ड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग द्वारा 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जय माँ हाट कालिका रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, विशन बोहरा अध्यक्ष और नारायण शर्मा बने प्रबंधक

 

 

जानकारी के अनुसार, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में पहले ही दो दिन का अवकाश घोषित किया गया था। अब उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी और हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी 14 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदारनाथ की डोली

 

 

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों के उफान का खतरा बना हुआ है। वहीं, बचाव एवं राहत दलों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाराकोली में 0.25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त