उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ घास काटने गई महिला लापता, नदी में बहने की आशंका; SDRF की टीम कर रही तलाश

नैनीताल न्यूज़– ओखलकांडा क्षेत्र में बसोटिया नदी के पास घास काटने गई एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। बुधवार सुबह जब ग्रामीण महिला की तलाश में निकले तो घर से कुछ दूरी पर नदी किनारे उसकी चप्पल और दराती बरामद हुई। इससे ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि भारी बारिश के दौरान महिला नदी में बह गई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ जुलूस प्रदर्शन कर स्टोन क्रशर संचालकों के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने जताया विरोध, वही पूर्व सैनिक ने दी आत्मदाह की चेतावनी, देखें वीडियो

 

 

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ जूता कारोबारी को दुकान के अंदर घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

 

 

वहीं क्षेत्रीय विधायक रामसिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।

 

 

इस संबंध में एसडीएम धारी केएन गोस्वामी ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। बरसात का मौसम होने से नदी में जलस्तर ऊंचा है, जिसके चलते खोज अभियान में कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद महिला की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अब अपनी मेस खुद चलाएंगे मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट, खराब भोजन दिए जाने की पुष्टि के बाद नया फैसला