उत्तराखण्डकुमाऊं,

कैंची धाम में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों की ग्रामीणों ने की पिटाई, SSP ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

नैनीताल न्यूज़- विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के कैंची धाम में आगामी वार्षिक मेले की तैयारियों के बीच उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों पर एक युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और उन्हें घसीटते हुए पुलिस चौकी पहुंचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

 

जानकारी के अनुसार कैंची धाम में आगामी सालाना मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न स्थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आरोपित दोनों सिपाही भी मेले की ड्यूटी पर आए थे और मंदिर के समीप स्थित एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ कोतवाली पुलिस ने 36 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

 

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे दोनों सिपाही कथित रूप से होमस्टे संचालक के घर में घुस गए और उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार तथा छेड़छाड़ की। युवती द्वारा विरोध करते हुए शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने दोनों आरोपित सिपाहियों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीण उन्हें घसीटते हुए कैंची धाम पुलिस चौकी ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लाइव डिबेट के दौरान भाजपा प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

 

 

देर रात सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी सिपाहियों को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ TC ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वालों के लिए विभाग में कोई स्थान नहीं है। SSP ने दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने तथा निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण टक्कर, खेत में जा घुसी एक कार; बड़ा हादसा टला

 

 

SSP ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।