उत्तराखण्डकुमाऊं,

शिव कथा श्रवण से होता है पापों का नाश- साध्वी सोमा भारती

लालकुआं न्यूज़– दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा के तीसरे दिन व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती ने कहा की शिव कथा का सभी पुराणों में विशेष महत्व है। जो भी शिव कथा में सम्मिलित होता है उसका जीवन सफल हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक चालक गंभीर घायल

 

उन्होंने कहा जो भी मनुष्य श्रद्वा के साथ श्री शिव कथा का श्रवण करता है, उसके जन्म जन्मान्तर के पापों का हरण हो जाता है, वह जन्म मरण के बन्धन से मुक्त होकर अन्त में भगवान शिव के परम लोक को प्राप्त होता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार- यहाँ युवती और किशोरी स्नान करते समय नयार नदी में बहीं, दोनों की हुई मौत।

कथा के दौरान बीच-बीच में विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उक्त कथा शाम 3:30 बजे से देर शाम 7 बजे तक चली। अंत में महा आरती के साथ-साथ प्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

इस मौके पर कथा के आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान और समाज सेवी राजकुमार सेतिया, दिब्य ज्योति जागृती संस्थान की नवजोत भारती, अनीता भारती, रितु भारती, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, रविशंकर तिवारी, बीना जोशी, हेमंत नरूला प्रमोद कॉलोनी हेमंत पांडे, नरेश चौधरी, रामपाल शर्मा, दीप लोहानी समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ गुलदार ने बनाया 4 साल के मासूम को अपना निवाला, काफी ढूंढ खोज के बाद यहां मिली मासूम की लाश।