उत्तराखण्डकुमाऊं,

SSP मीणा का सख्त एक्शन: बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल–कॉलेज के बाहर पुलिस का पहरा, मनचलों पर शिकंजा, नाबालिक चालकों व अनावश्यक भीड़ पर हुई कार्यवाही

हल्द्वानी न्यूज़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूल–कॉलेज के बाहर छात्राओं पर बुरी नजर डालने वालों और अनावश्यक भीड़ लगाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, वहीं सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

 

 

एसएसपी मीणा के आदेश पर पुलिस ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को बड़ी सौगात: हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू

 

 

मनचलों पर शिकंजा

स्कूल टाइम पर पुलिस टीम ने छात्राओं पर बुरी नजर डालने और कमेंट करने वालों पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई की।

 

 

अनावश्यक भीड़ पर कार्रवाई

स्कूलों के बाहर बिना कारण खड़े रहने वाले 34 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान ₹8200 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में पकड़े जाने पर और भी सख्त कार्रवाई होगी। 08 वाहनों को सीज भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर आयुक्त ने होली ग्राउंड के चारो तरफ नो बेंडिंग जोन किया घोषित, मूर्ति तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

नाबालिक चालकों पर सख्ती

थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में हुई चेकिंग में 03 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। उनके वाहन सीज किए गए और परिजनों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसके अलावा बच्चों की बाल कल्याण अधिकारी द्वारा काउंसलिंग कराई गई और बाद में परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी चारधाम यात्रा की सुरक्षा, केदारनाथ में ITBP तैनात, पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान भी मुस्तैद

 

 

जागरूकता अभियान

छात्र–छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी दी गई। साथ ही महिला अपराध, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्परिणाम और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

 

पुलिस की सख्त चेतावनी

नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि स्कूल–कॉलेज के बाहर अराजकतत्वों की कोई जगह नहीं होगी। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

 

मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस