उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं रामलीला में सूर्पनखा की नाक काटने व खर-दूषण वध का मंचन

लालकुआं न्यूज़– आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के अंबेडकर पार्क में चल रही रामलीला के छठे दिन सूर्पनखा की नासिका वेदन तथा खर-दूषण-त्रिसरा वध का मनमोहक मंचन किया गया। क्षेत्रीय कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि निवेशों के वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा व वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर तिवारी ने भी श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) नैनीताल जनपद के अंतर्गत काठगोदाम में बनेगा बस टर्मिनल, बजट हुआ मंजूर, पहली किस्त हुई जारी

 

रामलीला कमेटी अध्यक्ष बी.सी. भट्ट ने सहयोग देने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, नरेश चौधरी, पूरन सिंह रजवार, राजकुमार सेतिया, दीप लोहानी, हेमंत पांडे, लक्ष्मण खाती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम का होगा कायाकल्प, इस देश की लाइट से जगमगाएगा धाम, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास।