उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में आदमखोर बाघ का आतंक: 4 महीनों में छठी मौत, महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

नैनीताल जिले में आदमखोर बाघ का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग स्थित ज्योली गांव में बाघ ने एक और महिला को अपना शिकार बना लिया। पिछले चार महीनों में यह छठी घटना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

ज्योली गांव निवासी 50 वर्षीय हेमा देवी, पत्नी दया किशन पांडे, बुधवार दोपहर गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। दोपहर बाद बाकी महिलाएं तो लौट आईं, लेकिन हेमा देवी वापस नहीं आईं। देर शाम जब परिजन उनकी तलाश में जंगल पहुंचे तो झाड़ियों के बीच उनका आधा खाया हुआ शव मिला। बाघ ने बेहद बेरहमी से हमला कर उन्हें मार डाला था।

यह भी पढ़ें 👉  एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद्र का सख्त निर्देश होली पर अगर मचाया हुड़दंग तो खैर नहीं

 

 

घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने महिला का शव उठाकर रानीबाग स्थित वन विभाग चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने देर रात तक नारेबाजी करते हुए “बाघ को मारो” की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाघ को आदमखोर घोषित कर मार नहीं गिराया जाता, तब तक इलाके में लोगों की जान खतरे में बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ अवैध मदरसा और नमाज स्थल ध्वस्त करने गई प्रशासन की टीम पर पथराव, प्रशासन द्वारा भारी विरोध के बीच ध्वस्त किया अवैध निर्माण, वीडियो

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और लिखित आश्वासन दिया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा, गश्त बढ़ाई जाएगी और उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए विशेष टीम तैनात की जाएगी।

 

करीब रात 11 बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ, लेकिन लोगों में अब भी भारी गुस्सा और डर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

 

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

 

 

फिलहाल वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन आदमखोर बाघ के खौफ से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ है।