उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- दमुवाढ़ूंगा में कोहली बार पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार — SSP नैनीताल के सख्त निर्देश पर काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी न्यूज़– जिले में अपराध और दबंगई के खिलाफ नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। दमुवाढ़ूंगा क्षेत्र में कोहली बार पर फायरिंग करने के मामले में काठगोदाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

 

 

मामला 9 नवंबर की रात का है, जब दामुवाढ़ूंगा स्थित कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद 13 नवंबर को वादी कृष्ण राम कोहली निवासी दामुवाढ़ूंगा की तहरीर पर थाना काठगोदाम में एफआईआर नंबर 146/25 धारा 109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, टैक्सी पर गिरा विशाल बोल्डर – चालक व सवार बाल-बाल बचे

 

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसपी हल्द्वानी को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC ने समूह-ग की नौ भर्तियों का कैलेंडर किया जारी, मई से अगस्त के बीच होगी परीक्षाएं

 

 

पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी व पतारसी के बाद अभियुक्त की पहचान वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विप्पू पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट निवासी कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढ़ूंगा के रूप में हुई। आज 14 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को रकसिया नाला, दमुवाढ़ूंगा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल फायरिंग में किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कार-टेंपो की जोरदार टक्कर, 3 बच्चों समेत 11 लोग घायल, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

 

 

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे व्यक्ति की तलाश तेज कर दी गई है।

 

 

👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

1- उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा

2- कांस्टेबल भानु प्रताप

 

📍 एसएसपी नैनीताल का संदेश

जिले में किसी भी प्रकार की दबंगई और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।