उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। देर रात भूकंप आने से भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहा था भाई, रास्ते में मौत; खुशियां मातम में बदलीं

 

रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के समीप था। आईएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किमी. अंदर था। जिसमे वर्तमान समय में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कक्षा 1 में दाखिले की उम्र पर यू-टर्न, 300 स्कूलों में 4000 बच्चों का एडमिशन संकट में