उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 04 साल की मासूम बच्ची की हत्या, सुरंग में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

  • रोड़ीबेल वाला क्षेत्र से लापता हुई थी मासूम
  • पीड़िता के साथ दरिंदगी की भी आशंका

हरिद्वार न्यूज़- हरकी पैड़ी क्षेत्र के समीप रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता चार साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 

 

माना जा रहा है कि मासूम के साथ दरिंदगी भी हुई है, जिसका पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद 'अमरूद' गिरफ्तार, साथी फरार

 

 

13 तारीख से मासूम लापता

गुरुवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि 13 तारीख से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है।

 

 

पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन शुक्रवार सुबह पिता खुद अपनी बेटी का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पिता ने पुलिस को जानकारी दी की बेटी को ढूंढते ढूंढते हुए मनसा देवी मंदिर सुरंग में पहुंचा तो वहां एक कोने में बेटी का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे ने पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए बंगाली कॉलोनी वासियों के घर नोटिस चस्पा कर दिया 7 दिन के अल्टीमेट

 

 

शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है, हालांकि अभी इस बारे में पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से बच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा 01 महिला को उसकी बच्ची संग एवम 01 बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी

 

 

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।