उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआँ- लालकुआं फ्लाईओवर में हुये सड़क हादसे में आई अपडेट घायल छात्र-छात्रा की हुई शिनाख्त, पढ़े पूरी खबर।

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ नगर से हल्दूचौड़ की ओर कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र-छात्रा की मोटरसाइकिल को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें एसटीएच चिकित्सालय भेजा गया है, जहां छात्र की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है तो वहीं छात्रा की हालत में सुधार है और दोनों की शिनाख्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 6 बजे लालकुआं से हल्दूचौड़ की ओर बाइक द्वारा जा रहे छात्र-छात्रा की बाइक जैसे ही नगर के फ्लाईओवर में पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज गति के अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप दोनों छात्र-छात्राएं सड़क पर बुरी तरह गिर गए। वही आनन फानन में राहगीरों व 112 सेवा द्वारा NAHI एंबुलेंस के द्वारा दोनों को गंभीरावस्था में एसटीएच चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री पं नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विकास कार्यों को याद किया

वही बताया जा रहा है कि छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है, ओर पता चला है कि यहां वीआईपी गेट कॉलोनी निवासी छात्र मोटरसाइकिल संख्या यूके06 बीसी/ 1558 से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे, उनकी कॉपी किताब भी मोटरसाइकिल में थी जो कि बाद में सड़क पर बिखर गई, समाचार लिखे जाने तक छात्रा की शिनाख्त लाल कुआं की 25 एकड़ निवासी श्रमिक की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा ( कुमकुम) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में, यह है कार्यक्रम।

वही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है। मौके पर पहुंची महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या का कहना है कि घायल छात्र का नाम राजन गोड़ पुत्र मोहन प्रसाद उम्र 17-18 वर्ष है, उसके माता-पिता भी चिकित्सालय को रवाना हो चुके हैं, जबकि छात्रा की शिनाख्त बंगाली कॉलोनी निवासी सेंचुरी मिलकर्मी की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा के रूप में हुई हुई। जिसकी हालत में अब थोड़ा सुधार है।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकार समिति द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन