उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ

लालकुआं न्यूज़- आदर्श रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वाधान आदर्श इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा आयोजित रामलीला का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अथिति विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन नारद मोह की रामलीला का सुंदर मंचन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चंडीगढ़ से आए यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर, वही बाइक सवार के ऊपर गिरा पत्थर हुई मौत, हाईवे बंद

सोमवार को आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते हुए मुख्य अथिति विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना में अपनी भागीदारी निभाये। पहले दिन क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा नारद मोह, रावण कुंभकर्ण और विभीषण द्वारा भगवान शिव से वरदान मांगना और राम जन्म का सुन्दर मंचन कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, बाल बाल बचे यात्री, पढ़े पूरी खबर...

 

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोविंद मेहता व प्रबंधक मनीष बोरा ने क्षेत्रवासियो से राम यज्ञ में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दो सगे भाइयों ने जंगल में खाया ज़हर, बड़े भाई की मौत- छोटे की हालत नाजुक

 

इस अवसर पर भाजपा नेता कुंदन सिंह चुफाल, हयात सिंह कोरंगा, सोनू पांडे सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।