उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- हाथीबड़कला में महिला की हत्या के मामले का एसपी सिटी ने किया खुलासा, पहले महिला को बेरहमी से मारा, फिर किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून न्यूज़- देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शव सड़क किनारे रखे कूड़ेदान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास भी हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने पास ही स्थित सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया था।

वही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक कूड़ेदान के पास इस महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह थोड़ी दूरी पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी राजेश कुमार है। वह दिन में पास ही एक मॉल में भी काम करता है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रात की सारी कहानी उगल दी। राजेश ने बताया, वह शौचालय के पास बने टिन शेड में रहता है। रात करीब साढ़े नौ बजे यह महिला सड़क पर घूम रही थी। खाना और शराब मांग रही थी। वह महिला को टिन शेड में ले आया। उसे खाना खिलाया और शराब पिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(गजब) यहां शिक्षक ने सरकार की नीतियों और शिक्षा मंत्री पर कसा व्यंग, हुई अब ये कार्यवाही।

इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन वह विरोध करने लगी। नहीं मानी तो उसने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो छटपटाने लगी। शांत करने के लिए राजेश ने उसके सिर पर छोटा गैस सिलिंडर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। राजेश ने शव को ठिकाने लगाने की सोची। देर रात करीब तीन बजे वह शव को घसीटते हुए कूड़ेदान तक ले आया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हल्द्वानी और लालकुआं के बॉडी बिल्डर को पंजा लगाना पड़ा भारी, एक की हड्डी फ्रैक्चर तो दूसरे को यह हुई परेशानी, पढ़े पूरी खबर।

वहीं मृतक महिला नालापानी की रहने वाली थी, जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसका एक बेटा भी है और उसका पति ध्याडी मजदूरी करता है। वही मृतक महिला नशे की आदि थी और आरोपित के साथ शराब पीने के लिए आरोपित के कमरे में गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी