उत्तराखण्डकुमाऊं,

किच्छा की घटना पर लालकुआं में उबाल, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

लालकुआं न्यूज़– किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार देर शाम लालकुआं और बिंदुखत्ता के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर, जानें क्या हैं नए प्रावधान

कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।कांग्रेसियों ने किच्छा की घटना को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, जिलाधिकारी ने यूपीसीएल पर लगाया एक लाख का जुर्माना

 

 

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, बीना जोशी, कुंदन सिंह मेहता, भुवन पांडे, प्रदीप सिंह बथ्याल, रवि शंकर तिवारी, खीमानंद दुम्का, गुरदयाल सिंह मेहरा, अमजद खान, विजय सामंत, गिरधर सिंह बम, मोहन कुड़ाई, विनय रजवार, दीपक बत्रा, इमरान खान, अयूब अली, रमेश कुमार, अनूप भाटिया, नरेश चौधरी, हेमंत पांडे, मीना कपिल, मीना रावत, उर्मिला धामी और दीपा बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा( बड़ी खबर) यहाँ कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार को रौंदा, एक ही परिवार के लोगों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पढ़े पूरी खबर।