उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- मौसम विभाग ने देहरादून सहित 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज जारी किया।

Uttarakhand Weather Update- प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। फिलहाल 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- हल्द्वानी में आज गरजेंगें सीएम योगी, तो वही प्रियंका गांधी दो जगह करेंगी जनसभा, पढ़े खबर

जबकि, 25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आज उधम सिंह नगर, चमोली और हरिद्वार में सभी सरकारी, गैर शासकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- देर रात SSP ने निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले किए, देखें पूरी सूची