उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अभी और लंबा होगा मानसून का इंतजार, आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों में बारिश जारी, मैदानी क्षेत्रों में उमस और गर्मी से लोग परेशान

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून के आगमन का इंतजार अभी और लंबा खिंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के आसपास सक्रिय है और अगले एक सप्ताह तक इसके उत्तराखंड पहुंचने की संभावना कम है। हालांकि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है, जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और गर्जन की गतिविधियां जारी हैं।

 

 

सोमवार को देहरादून समेत मैदानी जिलों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी देखने को मिली। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: छात्रों को न्याय दिलाना मेरा कर्तव्य – सीएम धामी"

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने 156 दवाइयों पर लगाया प्रतिबंध, कही आप भी तो नही करते है सेवन, पढ़े खबर

 

 

मौसम विभाग ने इन आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि संबंधित क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, गर्जन होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

 

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी प्रकार बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश और गर्जन की गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 1050 लोगों का सत्यापन, 41 पर कार्रवाई, ₹1.76 लाख जुर्माना

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।