उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वहां खाई में गिरा, मौके पर मच गई चीख-पुकार

पौड़ी न्यूज़– शनिवार को अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रेवलर गिरने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। आज रविवार को भी उत्‍तराखंड में हादसा हो गया। पौड़ी जिले के लैंसडॉन में टाटा सूमो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में नौ लोग सवार थे और सभी गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्‍नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

जानकारी के मुताबिक रविवार प्रातः 6:00 बजे चौकी गुमखाल पर सूचना मिली की गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक वाहन यूके 15 टीए 0713 सूमो गोल्ड अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी है।
सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से एसडीआरएफ थानाध्यक्ष सतपुली मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। उक्त वाहन में नौ लोग थे जो तिमली गांव से हरिद्वार स्नान हेतु जा रहे थे घायलों को एम्बुलेंस से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है।

घायलों के नाम पते

  • कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह निवासी कशाणी तामली
  • संजय कुमार उम्र 20
  • कुलवन्ती देवी उम्र 65
  • सूरज गुसाईं उम्र 28
  • सूरज पाल उम्र 46
  • रशिमी उम्र 24
  • भगवती देवी उम्र 43
  • अनिता उम्र 40
  • सरोजनी देवी उम्र 50
यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन साल की मासूम बच्ची को क्यों दी खौफनाक मौत की सजा, इस मर्डर की बात से पुलिस भी हुई हैरान