उत्तराखण्डकुमाऊं,

मतदाता सूची पर आपत्तियों को लेकर कांग्रेस मुखर, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

लालकुआं न्यूज़– क्षेत्र में मतदाताओं के नामों पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा लगाई गई आपत्तियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपकर आपत्तियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा आधारहीन आपत्ति लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

 

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लालकुआं क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें कई आपत्तियां बिना पर्याप्त तथ्य, प्रमाण अथवा उचित आधार के लगाए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नगर निगम में बदसलूकी करने पर मुश्किल में फंसे भाजपा विधायक जीना, विधयाक सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

 

 

कांग्रेस का कहना है कि यदि बिना उचित सत्यापन के पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए तो इससे उनके लोकतांत्रिक एवं मताधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

 

कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा लगाई गई सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा प्रत्येक आपत्ति के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों एवं प्रमाणों का विधिवत सत्यापन किया जाए। साथ ही जिन मतदाताओं के नामों पर आपत्ति दर्ज की गई है, उनका भौतिक एवं दस्तावेजी सत्यापन कराने की भी मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- वन विभाग ने अवैध रूप से 2 लाख की खैर की लकड़ी की तस्करी कर रही बोलेरो समेत उसके चालक को किया गिरफ्तार, दो फरार

 

 

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर बिना तथ्य एवं प्रमाण के गलत आपत्ति लगाए जाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर दोस्त के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

 

 

कांग्रेस ने यह भी मांग की कि जांच पूरी होने तक किसी भी वास्तविक एवं पात्र मतदाता का नाम राजनीतिक दबाव अथवा आधारहीन आपत्ति के कारण मतदाता सूची से न हटाया जाए।

 

 

ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री नरेश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक बत्रा, व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।