उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का घोषणापत्र: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून न्यूज–  संसद में रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां आम बजट पेश किया। बजट को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 केवल एक आर्थिक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र है। यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य को मिलेगी साफ ऊर्जा, ‘भू‑तापीय ऊर्जा नीति 2025’ को मिली मंजूरी

 

उन्होंने कहा कि इस बजट में वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ-साथ आने वाले दशकों की स्पष्ट सोच दिखाई देती है। किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट अवसरों का विस्तार करता है और आत्मनिर्भर भारत के प्रति विश्वास को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षा, कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए प्रावधान न केवल देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे, बल्कि सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को भी नई मजबूती देंगे।

 

विशेष रूप से बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा को मुख्यमंत्री धामी ने पर्वतीय राज्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय आजीविका को बल मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पर्यटन के क्षेत्र में नए द्वार खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (लोकसभा चुनाव अपडेट) कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जाने किस कहां से बनाया उम्मीदवार

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निःसंदेह यह बजट ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है।