उत्तराखण्डकुमाऊं,

व्यापार मंडल चुनाव लालकुआँ- 10वें राउंड तक दीवान सिंह बिष्ट मजबूत बढ़त पर, अन्य पदों पर कांटे की टक्कर

लालकुआँ न्यूज़- व्यापार मंडल चुनाव के मतगणना कार्य में 10वें राउंड तक के परिणाम सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी पर मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि महामंत्री और कोषाध्यक्ष समेत कई पदों पर मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है।

 

 

10वें चरण तक अध्यक्ष पद के लिए दीवान सिंह बिष्ट को 336 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि नरेश चौधरी को 160 मत मिले हैं। इस तरह बिष्ट 176 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि पर दशकों से हजारों परिवारों को वन विभाग की बड़ी राहत

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट को 234, विशाल झा को 139 और मनोज मौर्या को 63 मत मिले हैं। इस पद पर महेश भट्ट बढ़त बनाए हुए हैं।

 

कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद पांडे 282 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 198 मत प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहां एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 3 करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

 

महामंत्री पद पर सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अमजद खान को 244 और नंदन सिंह राणा को 248 मत मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच महज 4 मतों का अंतर है, जिससे आगामी राउंड में स्थिति बदल सकती है।

 

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 254 मतों के साथ सबसे आगे हैं। भुवन सिंह बिष्ट को 117 और किशन भट्ट को 85 मत प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं शिवानी राणा, धारगांव में निर्विरोध जीतीं — पढ़ाई के साथ संभालेंगी पंचायत की कमान

 

वहीं संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता 264 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 211 मत मिले हैं।

 

मतगणना के अगले चरणों के साथ तस्वीर और स्पष्ट होगी। कई पदों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने से व्यापारियों और समर्थकों की निगाहें आगामी राउंड के परिणामों पर टिकी हुई हैं।