उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू कंटेनर ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

देहरादून न्यूज़- मोहब्बेवाला हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे काम कर रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में CRP और BRP के 955 पदों पर फिर शुरू होगी भर्ती, हाईकोर्ट से लगी रोक हटी

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे काम कर रहे युवक को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।

 

 

ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ कंटेनर

प्रथमदृष्टया पुलिस के अनुसार हादसे की वजह कंटेनर के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(खुशखबरी) देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, हफ्ते में 3 दिन चलेगा 19 सीटर जहाज

 

 

हादसे के बाद चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस को अभी और लग सकते हैं झटके, कई नेता भाजपा के संपर्क में- इनमें कुछ विधायक भी

 

 

पुलिस का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटनास्थल की जांच के साथ फरार चालक की तलाश की जा रही है।