देशराष्ट्रीय

सच है… पाकिस्तान ने मार गिराया था ‘राफेल’! बस इस बात का धोखा खा गई PAK की आर्मी

पाकिस्तान को अपनी सेना और असीम मुनीर पर बड़ा घमंड था और इसी के दम पर वो भारत को लगातार गीदड़भभकी देता रहता है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने इस घमंड को चकनाचूर कर दिया।

इतना ही नहीं आतंकी देश जिस राफेल को मार गिराने का दम भर रहा था वो डीआरडीओ का तैयार किया हुआ डमी प्लेन निकला। भारत ने बहुत ही चालाकी से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

 

 

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए अनोखी और चतुर रणनीति बनाई। 9 और 10 मई की रात को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान को बेवकूफ बनाया और बिना पायलट वाले ड्रोन प्लेन का इस्तेमाल किया, जो सुखोई-30 और मिग-29 जैसे फाइटर प्लेन की तरह दिखते थे। इन्हीं डमी प्लेन्स को पाकिस्तान भेजा गया और पता चला कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसके बाद भारत ने उसके 11 एयरबेस पर सटीक हमले किए।

यह भी पढ़ें 👉  Coronavirus In India- देश में बीते 24 घंटे में इतने बढ़े कोरोना के केस, जानें मरने वालों का आंकड़ा

 

भारत ने पाकिस्तान को ऐसे बनाया बेवकूफ

भारतीय वायुसेना ने इस डमी ड्रोन्स को इस तरह से तैयार किया कि जब ये पाकिस्तान रडार में आएं तो ये सुखोई-30 और मिग-29 की तरह दिखें और साथ ही ये ड्रोन पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम के लिए असली खतरे की तरह लगें।

 

 

पहले तो इन ड्रोन्स ने चीनी एचक्यू-9 को सक्रिय कर दिया। फिर पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमानों को गलत जगह पर भेजा, जिससे उसके रडार और कमांड सेंटर की स्थिति उजागर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन को लेकर जिला प्रशासन की मौजूदगी में स्टोन क्रेशर और खनन व्यवसायियों ने अपने-अपने रेट किए तय

 

 

जब पाकिस्तान ने अपने रडार और मिसाइल सिस्टम चालू किए तो इधर से भारत ने इजरायल वाले हारोप ड्रोन भेजने शुरू कर दिए।

 

ध्यान रहे कि इस ड्रोन को सुसाइड ड्रोन भी कहा जाता है। ये ड्रोन रडार की तरंगों का पीछा करते हैं और फिर उसे तबाह कर देते हैं।

 

 

जब पाकिस्तान एयरफोर्स की एयर सिक्योरिटी कमजोर हुई तब भारतीय एयरफोर्स ने ब्रह्मोस मिसाइलों से 11 एयरबेस पर सटीक हमले किए।

 

 

 

भारत की रणनीति ने बनाया पाकिस्तान को घनचक्कर

ड्रोन को अलग-अलग रडार और इन्फ्रारेड सिग्नल के साथ भेजा गया था. जिससे कि उसे ऐसा लगा कि कोई बड़ा हमला होने वाला है। इस डर से पाकिस्तान ने पूरा एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया। लड़ाकू विमानों को गलत जगह पर भेजा गया। इस बीच असली हमला करने के लिए तैयारी कर ली गई थी। जैसे ही मौका मिला तो ब्रह्मोस मिसाइलों से 11 एयरबेस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इजरायल युद्ध का असर: रसोई गैस महंगी, घरेलू सिलिंडर के दाम बड़े

 

 

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारतीय एयरफोर्स के 5 विमानों को मार गिराया लेकिन बाद में पता चला कि वो विमान नहीं बल्कि विमान जैसे दिखने वाले ड्रोन थे। इस तरह से उसकी समझदारी पर शक नहीं किया जा सकता।