उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सराफा कारोबारी के परिवार को नशा देकर लाखों का सामान लेकर फरार हुईं दो नौकरानियां, सीसीटीवी फुटेज वायरल

देहरादून न्यूज़– ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के घर काम करने वाली नेपाली मूल की दो महिलाओं ने विश्वासघात करते हुए परिवार के तीन सदस्यों को नशा खिलाकर घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों महिलाएं घर से निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।

 

 

पुलिस के अनुसार, कारोबारी यशपाल मल्होत्रा पुत्र बोगाराम, आरके एनक्लेव, आर्यनगर, ज्वालापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके यहां नेपाली मूल की दो महिलाएं घरेलू नौकर के रूप में काम करती थीं। बृहस्पतिवार को दोनों ने यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा और चार वर्षीय शिवा पुत्र मानक मल्होत्रा को दोपहर के भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद तीनों बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- व्यापार मंडल चुनाव की कमान संजीव शर्मा और संजय जोशी को

 

 

आरोप है कि इसी दौरान दोनों महिलाएं घर से लाखों रुपये के कीमती गहने और सामान लेकर फरार हो गईं। शाम को होश आने पर परिवार को घटना का पता चला और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- सलडी के पास कोइराला में मलबा, भीमताल मार्ग पर यातायात ठप

 

 

सूचना मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दोनों आरोपित महिलाएं घर से निकलते हुए दिखाई दीं। पीड़ित की ओर से दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी- यहाँ उफनाते गदेरे में स्कूल जा रही छात्रा बही, ग्रामीणों द्वारा सकुशल बचाया गया छात्रा को।

 

 

एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने फुटेज और सुरागों के आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी है।