उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, परिवार कर रहा था बेटों के लौटने का इंतजार

पिथौरागढ़ जिले के थल-मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा थल बाजार से करीब चार किलोमीटर दूर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कॉजवे से लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पूरे मालासीमा गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तीन युवक बाइक से मसमोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थल कस्बे से आगे बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रेन की चपेट में आकर रानीखेत निवासी फौजी की हुई मौत

 

ग्रामीणों के मुताबिक जब तक युवकों को बाहर निकाला गया, तब तक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल युवक को तुरंत मुवानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

मृतकों की पहचान मालासीमा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला पुत्र दरपान ज्याला और 19 वर्षीय बॉबी सिंह देउपा पुत्र डिगर सिंह देउपा के रूप में हुई है। वहीं 25 वर्षीय बलवंत भंडारी पुत्र प्रमोद भंडारी को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ घास लेने गई महिला पर झपटा भालू, हमला कर चेहरे का कर दिया बुरा हाल, पढ़े पूरी खबर

 

हादसे की खबर गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप और बॉबी दोनों ही अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। परिजन घर पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे और खाना तैयार किया जा रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद बेटों की मौत की खबर पहुंच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क की बदहाल स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क काफी खराब हालत में है और सड़क किनारे कोई क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि सुरक्षा बैरियर लगे होते तो बाइक खाई में गिरने से बच सकती थी और युवकों की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-कानून का उल्लंघन कर मनमाने ढंग से भूमि की खरीद और उसके उपयोग पर शासन के स्तर से होगी कार्यवाही, शासन ने सभी डीएम से सप्ताहभर में मांगी रिपोर्ट

 

वहीं सूचना मिलने के बाद थल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।