उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भागीरथी नदी के तेज बहाव में फंसे 2 लोगों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, देखे वीडियो

उत्तरकाशी न्यूज़- जनपद उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़, आर्च पुल के पास बीच भागीरथी नदी में फंसे 2 व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन बल ने सकुशल रेस्क्यू किया ।

 

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दी कि आर्च पुल, चिन्यालीसौड़ के पास नदी के बीच में 2 व्यक्ति फंसे हुए है जो तेज बहाव के कारण वहां से निकलने में असमर्थ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत; पुलिस को फोन कर बोला- तलवार लेकर दौड़ी थी

 

सूचना पर एसडीआरएफ टीम हुई रवाना

उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- उत्तराखंड की 10th और 12th का परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखे डेट शीट

 

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से नदी के बीच में पहुंचकर फंसे हुए दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इन व्यक्तियों में विजय भूषण पुत्र इंद्रदेव नौटियाल ग्राम तुल्याड़ा सुनारगांव और किशोरी लाल पुत्र बड़की लाल निवासी सिगोट डुंडा उत्तरकाशी थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां शिक्षिका के फ्लैट में नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश