उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, सर्च अभियान जारी

हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बना व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागु, ये हैं आचार संहिता के नियम, इन कामो पर रहेगी पाबंदियां

 

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- खनन को लेकर बढ़ा तूल, क्रेशर स्वामियों के खिलाफ वाहन स्वामियों और मजदूरों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

 

बता दें कि मामले में जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती थी कि जिला पुलिस तक को सूचना कई घंटे बाद दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: चलते-चलते कार में लगी अचानक आग, तीनों सवार बाल-बाल बचे, वीडियो शामिल