उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के देघाट क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार दोपहर चिन्तोली गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

 

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ट्रॉली के नीचे फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद देघाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता निवासी परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

 

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दर्शन सिंह (24) और चंदन सिंह (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोपाल सिंह (24) और नरेंद्र सिंह (18) की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में फर्जी प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़: सोसाइटी 2007 से निष्क्रिय, फिर भी जारी हो रहे थे जाति व निवास प्रमाणपत्र — एफआईआर के आदेश

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल चारों युवक एक ही गांव चिन्तोली के निवासी हैं। एक साथ दो युवकों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में गिरा, ड्राइवर-कंडक्टर की हुई मौत

 

फिलहाल पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।