उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ होली के दिन खूनी संघर्ष: रंग खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत 24 से ज्यादा घायल

हरिद्वार न्यूज़– पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में होली के दिन रंग खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका के परिजनों ने की पहले प्रेमी की पिटाई, फिर शादी करवाई,

 

मारपीट और पथराव की इस घटना में महिलाओं सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर, भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ज्वैलर्स हत्याकांड में पुलिस को 8 घंटे मिली बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।