उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, बिजली के दामों में इतने प्रतिशत बढ़ोतरी संभव

प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेगा।इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती- भर्ती) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ‘ग’ के 137 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी, ऐसे करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस याचिका पर प्रदेशभर में जनसुनवाई, सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देने की शुरुआत कर दी है। इस सप्ताह के अंत या सोमवार तक बिजली दरें घोषित की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धन सिंह थापा के द्वार निर्माण का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया विधिवत भूमिपूजन

सूत्रों के मुताबिक, सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद आयोग आठ से 11 प्रतिशत तक बिजली दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा फिक्स चार्ज पर भी आयोग फैसला ले सकता है। हालांकि आयोग इस सप्ताहे के आखिर तक बिजली दरें घोषित करने की संभावना है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पिछले साल आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में जुटे लोग, कहीं LED स्क्रीन तो कहीं सजने लगी दीवारें