उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यह हुआ सिलेंडर ब्लास्ट: 5 लोग झुलसे, चार की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से पांच लोग झुलस गए। घटना वार्ड नंबर 9, चामुंडा मंदिर क्षेत्र की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, अरुण गुप्ता ने अपना मकान किराए पर दे रखा है। सुबह करीब 9 बजे अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के चलते पहले आग लगी, जिसके बाद धमाका हो गया। उस समय बरामदे और कमरों के बाहर खड़े अन्य किरायेदार इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ तेज रफ्तार दो बाइक की हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, देखिए वीडियो...

 

घटना की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस, डायल 112 टीम और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पटवारी-लेखपाल समेत समूह-ग के 416 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

 

हादसे में देवकी देवी (पत्नी राम आसरे), अनीता देवी (पत्नी सत्यवीर, निवासी पचपेड़ा, पीलीभीत), संगीता देवी (पुत्री केशरी लाल, निवासी विरमपुर, बरेली) और पारुल (पुत्री सत्यवीर) गंभीर रूप से झुलस गईं। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से झुलसा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में आईटीबीपी महिला जवान का जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा

 

जिला अस्पताल में डॉक्टर जुनैद की अगुवाई में घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक देवकी देवी करीब 46 प्रतिशत, पारुल 30 प्रतिशत, अनीता देवी 20 प्रतिशत और संगीता देवी 15 प्रतिशत तक झुलसी हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।